You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

ballia : सिर्फ 10 फीट ज़मीन के लिए भिड़ गए चार सगे भाई, लाठी-डंडे और चाकू चले

width="500"

सिकंदरपुर (बलिया)। सिर्फ 10 फीट ज़मीन के लिए बुधवार की देर शाम सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जलपा माता मंदिर के पास सगे चार भाइयों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि बात लाठी-डंडे और चाकू चलने तक पहुंच गई। इस खूनी संघर्ष में एक महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वीरेंद्र और विनोद सहित चार सगे भाइयों के बीच बीते कई महीनों से इस ज़मीन को लेकर तनातनी चल रही थी। विवाद का कारण मात्र 10 फीट की वह ज़मीन थी जो एक संकरी गली के निकास को लेकर बीच में फंसी हुई थी। बुधवार की शाम कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
इसी दौरान चाकू चलने की भी बात सामने आई है। हिंसक झड़प में एक पक्ष से सुरेश (35), रमेश (30), वीरेंद्र (45) और बबीता देवी (25) पत्नी सुरेश घायल हो गईं। जबकि दूसरे पक्ष से विनोद (50) और बबलू (26) गंभीर रूप से जख्मी हुए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां से सुरेश, रमेश, विनोद और बबलू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को संभाला और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। इस संबंध में क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक ने बताया कि ज़मीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार, यह विवाद पहले पंचायत में सुलझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन बात नहीं बनी। मामला थाने तक भी पहुंचा था, मगर हल नहीं निकल पाया। अब विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना ने एक बार फिर ज़मीन विवाद के कारण रिश्तों में कड़वाहट और टकराव की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *