You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : यूपी के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार : सीएम योगी ने राहत कार्यों के लिए गठित की मंत्रियों की ‘टीम-11’

width="500"

लखनऊ। यूपी के दर्जनभर जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हो चुके हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहत और बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से अंजाम देने के लिए मंत्रियों की ‘टीम-11’ का गठन किया है। यह टीम बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत कार्यों की निगरानी करेगी और जरूरतमंदों तक तत्काल सहायता पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएगी।
सीएम ने टीम में शामिल मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि वे संवेदनशीलता, तत्परता और पारदर्शिता के साथ कार्य करें और अपने प्रभार वाले जिलों में रात्रि विश्राम भी करें ताकि जमीनी स्तर पर राहत कार्यों की वास्तविक निगरानी सुनिश्चित हो सके। साथ ही, संबंधित जिलों के डीएम, एसपी, सीएमओ और अन्य अधिकारियों को 24 घंटे फील्ड में रहकर हालात पर नजर रखने को कहा गया है।
सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा के साथ ही उन्हें भोजन, आवास और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

टीम में जिलावार मंत्रियों की जिम्मेदारी
-नंद गोपाल गुप्ता नंदी- प्रयागराज, मिर्जापुर, बांदा
-स्वतंत्रदेव सिंह एवं संजय गंगवार- जालौन
-स्वतंत्रदेव सिंह एवं प्रतिभा शुक्ला- औरैया
-रामकेश निषाद- हमीरपुर
-जयवीर सिंह- आगरा
-सुरेश खन्ना- वाराणसी
-संजय निषाद-कानपुर देहात
-दया शंकर मिश्रा दयालु-बलिया
-धर्मवीर प्रजापति-इटावा
-अजीत पाल-फतेहपुर

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *