You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : गुरू पूर्णिमा महोत्सव में श्रद्धालुओं की सेवा में उतरी योगेश्वर की टीम

width="500"

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के डूहा बिहरा में अद्वैत शिवशक्ति यज्ञ गुरू पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन छह जुलाई से 10 जुलाई तक होगा। इसमें श्री शिव सद्गुरू महाराज का भव्य समाधि निर्माण और उनकी दिव्य प्रतिमा का स्थापना होगा। इस आयोजन में काफी लोग जुट रहे है।

जानकारी मिल रही है कि श्रद्धालुओं का रेला उमड़ेगा और नौ जुलाई का मौनी बाबा के मूर्ति का अनावरण होगा। उसमें सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के नेता योगेश्वर सिंह भी शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंडित रेवती रमण तिवारी, शिवनेंद्र ब्रह्मचारी (उड़िया बाबा) भी रहेंगे।

इस अवसर पर समाजसेवी योगेश्वर सिंह की टीम पूरी तत्परता से श्रद्धालुओं की सेवा में लगी हुई है। मुख्य रूप से राजेश्वर सिंह, सुनील मिश्रा, संदीप सिंह गुड्डू, सुशील सिंह, गोल्डेन राय, रोशन सिंह आदि लगे हुए है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *