Ballia : एलआईसी में हर दिल अजीज अशोक सिंह का हुआ विदाई समारोह

बांसडीह (बलिया)। भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रांगण में सेवानिवृत विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि शाखा प्रबंधक कृष्णकांत ओझा ने कहा कि नौकरी में आना व जाना तो लगा ही रहता हैं। लेकिन अच्छा कार्य करने वाले को भुला पाना काफी मुश्किल होता हैं।
श्री ओझा ने कहा की यहां कार्य के दौरान आप अपने मृदुल स्वभाव व अपने ईमानदारी पूर्वक कार्याे के बदौलत ही सबके दिलों पर राज किया। जीवन बीमा निगम में 35 वर्षों तक अपनी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता व विनम्र व्यवहार से सबका दिल जीतने वाले विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को देर सायं बांसडीह कार्यालय परिसर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन हुआ। शाखा से प्रमोशन कर जा रहे विमल पांडे को भी लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
कार्यक्रम को रणविजय सिंह, विनोद वर्मा, विकास अधिकारी प्रेमशंकर, विक्रम सिंह, जयप्रकाश पाल, सीताराम सिंह, अरविंद सिंह, मुद्रिका प्रसाद, अजय कुमार श्रीवास्तव, उमाशंकर पांडेय, आशीष सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद, प्रफुल्ल, संतोष कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, शंभू सोनी आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता शाखा प्रबंधक कृष्णकांत ओझा व संचालन रितेश सिंह ने किया। आभार प्रकट सहायक शाखा प्रबंधक अनिरुद्ध सिंह ने किया।

