You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

width="500"

बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर टीडी कॉलेज व कुंवर सिंह महाविद्यालय पर वृक्षारोपण किया गया। समाजवादी छात्र सभा के सदर विधानसभा अध्यक्ष दिलीप मौर्या ने बताया कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन सकता हैं।

जिस उद्देश्य से अखिलेश यादव की सरकार में 100 नंबर की शुरुआत हुई थी जिसको वर्तमान में 112 बना दिया गया आज वह पीड़ितो को न्याय दिलाने के वजाए सिर्फ धन उगाने का साधन बन गया हैं। आज प्रदेश के गरीब मजदूर आशा भरी निगाहों से अखिलेश यादव की सत्ता का इंतजार कर रहे हैं। इस मौके पर प्रवीण सिंह, अखिलेश यादव, धनंजय, टुनटुन, विशाल कुमार, चंदन सिंह आदि उपलब्ध रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *