You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

ईधन की जुगाड़ में लगी है भाजपा की डबल इंजन की सरकार : बोले अखिलेश यादव

width="500"

लखनऊ के सपा कार्यालय में भामा शाह की जयंती पर जुटे व्यापारियों व पदाधिकारियों को कर रहे थे संबोधित

रोशन जायसवाल,
खबर लखनऊ से…

लखनऊ सपा कार्यालय में भामा शाह की जयंती पर व्यापारियों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, राष्ट्रीय सचिव/ प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी व राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह, प्रदीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार प्रकोष्ठ शामिल हुए। व्यापारियों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापार, कारोबार, आर्थिक व सामाजिक आपातकाल के दौर से गुजर रहा है।

अर्थव्यवस्था फेल होता जा रहा है। एक वर्ष में कई कंपनियां बंद भी हो गयी। कहने को यह सरकार डबल इंजन की है, आज सरकार का हर इंजन ईधन की जुगाड़ में लगा हुआ है। कहा कि व्यापारियों के सुरक्षा और सम्मान हमारी सरकार में मिलती रहेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिये अलग से एक डायल नंबर बनाया जाएगा जिससे व्यापारियों की सुरक्षा मुकम्मल होगी। बड़े पैमाने पर व्यापारियों की हत्या उप्र में हुई है। आनलाइन चुनौती की वजह से हमारे बहुत सारे ट्रेडिशनल व्यापारियों का नुकसान हो रहा है। ये टैक्स सिस्टम व्यापार के लिये भय पैदा करता रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *