You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : दरवाजे पर खड़ी पत्रकार की बाइक चोरी

बैरिया (बलिया)। लखनऊ से प्रकाशित एक हिंदी दैनिक के पत्रकार मुरारपट्टी निवासी उमेश पाठक की बाइक गुरुवार की देर शाम चोरों ने उनके दरवाजे से उस समय चुरा लिया जब वह अपनी बाइक अपने आवास के सामने खड़ा कर बाजार में सब्जी खरीदने के लिए गए हुए थे।
उल्लेखनीय है कि उमेश पाठक का परिवार लालगंज बाजार में बने अपने आवास में रहता है। इसी आवास के सामने अपनी मोटरसाइकिल काले रंग की होंडा शाइन यूपी 60 डब्लू 4768 को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। घटना की प्राथमिकी दोकटी पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पत्रकार के साथ इस तरह की घटना से यहां पत्रकारों में आक्रोश है। वही लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं की पत्रकार भी इस व्यवस्था में सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों का क्या होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *