Ballia : कौन होगा भाजपा जिलाध्यक्ष, संजय व धनंजय के नामों की चर्चा

रोशन जायसवाल,
बलिया। भारतीय जनता पार्टी के लिए बलिया जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने वाला नेता बहुत बड़ा मायना रखता है क्योंकि बलिया महापुरुषों, पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के उपसभापति और राज्यसभा सांसदों का गढ़ माना जाता है। शायद इसी लिए जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने वाला नेता योग्य, ईमानदार, कर्मठ और संघर्षशील, मिलनसार वाला होना चाहिए। देखना यह होगा कि भाजपा के एजेंडा में कौन फिट बैठता है।
वैसे संजय मिश्रा एक मजबूत भाजपा जिलाध्यक्ष के उम्मीदवार के रूप में देखे जा रहे है। लेकिन वहीं पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजया को भी लेकर चर्चा तेज है। इस चर्चा में कितन दम है यह वक्त तय करेगा। लेकिन संजय मिश्रा की राजनीतिक पकड़ जबरदस्त है। विगत दो माह से संजय मिश्रा लखनऊ में जमे है। भाजपा कार्यालय में चर्चा यह हो रही है कि संजय यादव ने अपनी दावेदारी को लेकर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह जिलाध्यक्ष की दौड़ में नहीं है लेकिन धनंजय कन्नौजया को संजय यादव जरूर प्रमोट कर रहे है। धनंजय कन्नौजिया बिल्थरारोड विधानसभा से विधायक रह चुके है। बलिया के भाजपा में वरिष्ठ नेताओं की राय दो उम्मीदवारों को लेकर अलग-अलग है।
कुछ भाजपा नेता धनंजय कन्नौजिया को लेकर लगे हुए है तो कुछ शीर्ष पद पर बैठे बड़े नेता संजय मिश्रा के लिये पूरी ताकत लगा रहे है। यह माना जा रहा है कि मंडल अध्यक्षों के बाद बूथ अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है। अब जिलाध्यक्ष के चयन के बाद प्रदेश अध्यक्ष व उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे। यदि सात मार्च को जिलाध्यक्ष की घोषणा नहीं हुई तो होली बाद या फिर अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में जिलाध्यक्षों की घोषणा हो सकती है।

