You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : 11 फरवरी को होगा विश्व सेफर इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

width="500"

बलिया। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी फरवरी माह के द्वितीय मंगलवार अर्थात 11 फरवरी, 2025 को विश्व सेफर इंटरनेट दिवस मनाया जाएगा। जिसकी थीम टुगेदर फॉर ए बेटर इंटरनेट है। यह जानकारी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री गौरव जोशी ने देते हुए बताया कि विश्व सेफर इंटरनेट दिवस मनाने का उद्देश्य आमजन को जागरूक करना कि सुरक्षित इंटरनेट का उपयोग कैसे किया जाय, ताकि वह साइबर अपराध/ फ्रॉड से स्वयं को सुरक्षित रख सके। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर विकास भवन सभागार में दिनांक 11 फरवरी को पूर्वान्ह 10ः15 से 11 बजे तक एवं कलेक्ट्रेट सभागार 11 फरवरी को पूर्वान्ह 11ः15 से 12 बजे तक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा हैं।

इसी प्रकार राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में 11 फरवरी को मध्यान्ह 12ः30 बजे से अपराह्न एक बजे तक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा हैं। इसके साथ ही जनपद के सभी कॉमन सर्विस सेंटरों पर भी कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि विकास भवन सभागार, कलेक्ट्रेट सभागार व राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज या अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर कार्यशाला में प्रतिभाग कर सुरक्षित इंटरनेट का उपयोग करने की जानकारी प्राप्त करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *