Ballia : बलिया में भीषण सड़क दुर्घटना, एक युवक की दर्दनाक मौत

सिकंदरपुर (बलिया)। बलिया सिकन्दरपुर मार्ग पर स्थित सिकन्दरपुर और खेजुरी थाना के बार्डर से सटे बहेरी के पास शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ हो गया। बताया जाता है कि हादसे के वक़्त कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। अन्य दो युवक घायल हो गए।
हादसा शुक्रवार की रात करीब 12 बजे का है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। जानकारी के अनुसार खेजुरी थाना क्षेत्र के बहेरी चट्टी पर शुक्रवार की देर रात्रि बलिया सिकंदरपुर मार्ग पर एक कार सड़क किनारे गड्ढ़े में दीवाल से टकरा गई जिसमें सवार कौशल सिंह 40 वर्ष पुत्र रणजीत सिंह निवासी पिपरौती थाना रेवती जनपद बलिया की मौत हो गयी। वही कार में सवार रितेश सिंह 27 वर्ष पुत्र विजय शंकर सिंह निवासी फरीदपुर पचखोड़ा थाना गड़वार जनपद बलिया, व मंटु सिंह 32 वर्ष पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी फरीदपुर पचखोड़ा थाना गड़वार जनपद बलिया, घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस के की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचा जहां चिकित्सको द्वारा गंभीर रूप से घायल रितेश सिंह और मंटू सिंह को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि घटना कैसे हुई यह पता नही चल पाई। वहीं इस घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया।

