You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : महाकुंभ में भगदड़ : बलिया के मां- बेटी समेत चार की मौत

width="500"

बलिया। महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के दौरान भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इस हादसे में बलिया जिले के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और एक 12 वर्षीय बच्ची शामिल है।
जानकारी के अनुसार, नगरा थाना क्षेत्र के चचया गांव की दो महिलाएं इस हादसे का शिकार हो गईं। मृतकों की पहचान रिंकी सिंह (35) पत्नी छट्ठू सिंह और मीरा देवी (50) पत्नी बलजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों पड़ोसी थीं और एक साथ महाकुंभ स्नान के लिए गई थीं। बुधवार तड़के करीब 3 बजे परिजनों को हादसे की सूचना मिली, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वही नसीराबाद के एक ही परिवार के दो सदस्यों की भी भगदड़ में मौत हो गई। मृतकों में 35 वर्षीय रीना देवी और उनकी 12 वर्षीय बेटी रोशनी पटेल शामिल हैं। मां-बेटी की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जैसे ही यह जानकारी मिली, परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *