You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : किशोर के साथ युवक ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

width="500"

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव के 14 वर्षीय किशोर के साथ गांव का ही एक व्यक्ति जो डीजे में काम करता है उसने किशोर को दारू पिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। आरोपी युवक दो बच्चों का पिता है। पीड़ित किशोर जब रोने लगा तो आरोपी की पत्नी उसे ले जाकर उसके घर छोड़ आई। 14 वर्षीय किशोर के चाचा ने दुष्कर्म करने वाले युवक के विरुद्ध मनियर थाने पर तहरीर दिया है।

पीड़ित किशोर के चाचा ने तहरीर में दर्शाया है कि मेरा भतीजा एक जगह से घर आ रहा था कि आरोपी युवक उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया एवं उसे दारू पिलाया जब नशा हो गया तो उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। जब मेरा भतीजा रोने लगा तो उसकी पत्नी उसे ले आकर मेरे घर पहुंचा दी। पूछने पर मेरे भतीजे ने सारी घटना बताया। पीड़ित किशोर मंदबुद्धि का बताया जा रहा है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी मनियर रत्नेश कुमार दुबे का कहना है कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *