You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया में पीपीपी मॉडल की जगह सरकारी मेडिकल कॉलेज स्वीकृत

width="500"

प्रयागराज में हुई कैबिनेट बैठक में दयाशंकर सिंह ने रखा था प्रस्ताव
बलिया।
मुख्यमंत्री की बुधवार को प्रयागराज में हुई कैबिनेट की बैठक में बलिया में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बलिया में पीपीपी मॉडल की जगह सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाने पर अपनी स्वीकृत दे दी है। साथ ही कैबिनेट की दूसरी बैठक में इसका प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश भी जारी किया।

परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में सीएम ने बलिया में मेडिकल कॉलेज के बारे में जानकारी ली। सीएम को बताया गया कि बलिया में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित है। इस पर परिवहन मंत्री ने सीएम को बताया कि बलिया पिछड़ा है। पीपीपी मॉडल पर बनने पर गरीब जनता को इसका भरपूर लाभ नहीं मिल सकेगा। सरकारी मेडिकल कॉलेज की वर्षों से डिमांड है। सरकारी मेडिकल कॉलेज बनने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। सीएम ने परिवहन मंत्री की बातों को गंभीरता से लेते हुए पीपीपी मॉडल की जगह सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की मंजूरी दे दी है। सीएम ने कैबिनेट की दूसरी बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया।

परिवहन मंत्री ने बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेज बनने से बलिया का न सिर्फ विकास होगा। बल्कि हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री की मेडिकल बनाये जाने की सहमति से बलिया की जनता में खुशी है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्वीकृत देने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *