Asarfi

Ballia : कश्मीर में हुए सड़क दुर्घटना में बलिया का जवान शहीद, परिजनों में मचा कोहराम

width="500"

सिकंदरपुर (बलिया)। कश्मीर में सड़क दुर्घटना में शहीद होने की खबर पकड़ी थाना क्षेत्र के जगदरा गांव निवासी सेना के जवान के घर मिलते ही एक तरफ जहां परिजनों में कोहराम मच गया। वही क्षेत्र सहित गांव मे शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार पकड़ी थाना क्षेत्र के जगदरा निवासी जितेंद्र यादव (35 वर्ष) पुत्र स्व. मुन्ना यादव वर्ष 2013 में भारतीय सेना के 13वीं राष्ट्रीय राइफल कोर में भर्ती हुए थे। ये अपने परिवार में सबसे बड़े पुत्र थे।

इनके छोटे भाई राणा प्रताप यादव गांव पर ही रहकर खेती का काम करते हैं। शहीद जितेंद्र यादव की वर्ष 2017 में शादी प्रियंका यादव के साथ हुई थी। शहीद जवान जितेंद्र यादव की एक पुत्री सृष्टि 6 वर्ष व एक पुत्र अंश 4 वर्ष हैं। पिछले माह 20 दिसम्बर को ही शहीद जितेंद्र यादव छुट्टी बिताकर अपनी यूनिट कश्मीर में ज्वाइन की थी। इसी बीच विगत शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान सड़क मार्ग से जाते हुए सेना के काफिले का ट्रक फिसलकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए और पांच जवान गम्भीर रूप से घायल हो गए थे।

शहीद दोनों जवानों में से एक जगदरा गांव निवासी जितेंद्र यादव भी थे। शहीद जवान की माता तारा देवी एवं पत्नी प्रियंका का रो रो कर बुरा हाल है। वही पूरे गांव मे शोक की लहर सी दौड़ गई है। हर किसी की आंखे नम हैं। शहीद जवान के भाई राणा प्रताप यादव ने बताया कि रविवार को देर रात तक पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *