You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : बलिया में गायत्री महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा


बलिया।
गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग पर आयोजित 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए बुधवार को भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। मंगल गीतों व गगनभेदी जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। इसमें हजारों की संख्या में नर नारी समेत बच्चों ने श्रद्धा पूर्वक भाग लिया। नगर में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह कलशयात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

यह कार्यक्रम स्थल से पूर्वाह्न 11 बजे चमन सिंह बाग रोड, गुदरी बाजार, लोहापट्टी से चौक, बालेश्वर मंदिर, नया चौक व चित्र गुप्त मंदिर होते हुए भृगु मंदिर में पहुंची। जहां शांतिकुंज हरिद्वार की टोली ने वैदिक मंत्रों के साथ कलशों में जल भरवाया। इसके बाद स्टेशन रोड व चौक रोड होते हुए गायत्री शक्तिपीठ पर पहुंची। आरती, शांतिपाठ व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गया। कलशयात्रा में गायत्री माता की आकर्षक व मनोहारी झांकी सजाई गई थी। गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 7 बजे से यज्ञ, शाम को 5 बजे से संगीत प्रवचन होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *