You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : भाजपा नेताओं ने देखी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट

width="500"

बलिया। शहर के शीशमहल सिनेमा हाल में गुरूवार को भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखी। इस फिल्म को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ के प्लासियो मॉल में देखी और फिल्म देखने के बाद उन्होंने राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया। शीशमहल में फिल्म का पहला शो निशुल्क था। फिल्म दोपहर 12 बजे से शुरू हो गया।

पूरा हाल भाजपा नेताओं से भरा हुआ था। बता दें कि फिल्म में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म गुजरात में 2002 में कारसेवकों से भरी साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगाए जाने की घटना पर आधारित है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, नगरपालिका बलिया के अध्यक्ष संत कुमार, जिलाध्यक्ष संजय यादव, अरूण सिंह बंटू, अमिताभ उपाध्याय, अनूप चौबे, विजय बहादुर सिंह, संजय मिश्रा, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *