You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

बेटे के प्रेम विवाह करने से नाराज मां बेटी ने की आत्महत्या

width="500"

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शनिवार की सुबह मंडावर थाना क्षेत्र में एक खेत में मां-बेटी के शव पड़े मिलने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि मां और बेटी ने एकसाथ आत्महत्या कर ली। बताया गया कि बेटे के प्रेमिका से शादी करने से नाराज मां और बेटी ने मौत को गले लगा लिया। बेटा अपनी प्रेमिका को लेकर चला गया था। गुरुवार को उसका व्हाट्सएप स्टेटस देखने के बाद से दोनों लापता हो गईं थीं। पुलिस पूरी घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
जानकारी के अनुसार गांव शजादपुर निवासी रामपाल उर्फ मुन्नू सिंह के पुत्र गौरव की शादी हल्दौर क्षेत्र के एक गांव में तय हो चुकी थी। शादी तय होने से पहले ही गौरव का कहीं और प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले गौरव अपनी प्रेमिका को लेकर चला गया था।
बताया गया कि वह दिल्ली में है और उसने प्रेमिका से शादी कर ली थी। व्हाट्सएप स्टेटस पर उसने एक फोटो लगाया जिसमें उसने अपनी प्रेमिका को मंगलसूत्र पहनाया हुआ था। यह फोटो देखने के बाद से गौरव की मां और उसकी बहन बेहद नाराज थीं। गौरव की इस करतूत से परेशान होकर गुरुवार सुबह गौरव की मां ऊषा देवी (50) पत्नी मुन्नू व बहन स्वाति (21) घर से लापता हो गई थीं। शनिवार को खेतों में चारा लेने गईं महिलाओं ने मां बेटी के शव पड़े देखे तो परिजनों को सूचित किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *