You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : कबड्डी में गांधी इंटर कालेज ने मारी बाजी, दौड़ में पियूष व शमा प्रथम

width="500"

बलिया। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल बलिया की ओर से उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को गांधी इंटर कालेज खेल मैदान नवानगर विकास खण्ड नवानगर में आयोजित की गई। सब जूनियर महिला वर्ग में गांधी इंटर कालेज की टीम कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

साथ ही पुरूष जूनियर वर्ग में चकभड़ीकरा की टीम विजेता रही। पुरुष दौड़ जूनियर में 100 मीटर में शक्ति सिंह यादव एवं सब जूनियर वर्ग के 100 मीटर में पीयूष कुमार, सब- जूनियर महिला 100 मीटर में शमा परवीन ने बाजी मारी।

खेलकूद का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख केशव चौधरी व खण्ड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद ने किया। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शरद कुमार यादव, धनेश सिंह यादव, अमित चौहान आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *