You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : छठ पूजा को लेकर तैयारी तेज, सजने लगे घाट

width="500"

बलिया। महापर्व छठ की तैयारी को लेकर घाटों की साफ-सफाई युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है। शहर के रामलीला मैदान, महावीर घाट, कीनाराम घाट सहित अन्य घाटों की सफाई की जा रही है। वहीं बाजारों में फल व पूजा सामग्री जैसे दउरा, सुपली सहित अन्य सामग्रियों की बिक्री तेज हो गई है। घर-घर में महिलाएं छठ महिमा की गीत गाती हुई तैयारी में जुट गई हैं। आम हो या खास सभी जगह आस्था के महापर्व की तैयारी जोर-शोर पर चल रही है। सभी जगह छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं। नगर में रामलीला मैदान व बापू भवन में कृत्रिम घाट बनाने का कार्य तेज हो गया है। छठ पूजा समिति के सदस्य पूजा स्थल को सजाने संवारने में जुटे हैं। पूजा घाट पर जाने वाले रास्तों की साफ-सफाई भी की जा रही है।

बाहर से मंगाया जा रहा बांस
बलिया। छठ पूजा में दउरी व सुपली का काफी महत्व होता है। बांस से तैयार दउरी और सुपली में ही व्रतीं महिलाएं पूजा सामग्री लेकर छठ घाट तक जाती है। असम, छपरा व कटिहार के बांस से कारीगर दउरी सुपली बना रहे है। कुछ वर्ष पहले बांस की पूर्ति स्थानीय स्तर पर हो जाती थी। कमी हुई तो गाजीपुर से बांस मंगाये जाते थे। लेकिन समय के साथ ही बांस भी धीरे-धीरे खत्म हो गये जिनके पास बचे है वे ऊंचे दामों में बेच रहे है। ऐसे में यहां के व्यापारी व्यापक स्तर पर असम, छपरा व कटिहार से बांस मंगाने लगे है।

180 से 250 रूपये में बिक रही दउरी
बलिया। छठ पूजा को लेकर बाजार में दउरी के दाम भी काफी ऊंचे है। 180 से 250 रूपये तक एक दउरी बिक रहा है। वही सुपली का भी दाम 50 रूपये तक का है। थोक में दुकानदार ले जाते है तो उन्हें कुछ कम पड़ता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *