You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बैरिया में बाढ़ पीड़ितो को निर्भय नारायण सिंह ने पहुंचायी राहत सामग्री, कही यह बात

width="500"

बलिया। बैरिया विधानसभा के अंतर्गत सरयू नदी और गंगा नदी के भीषण प्रकोप के कारण दर्जनों गांव प्रभावित हो गये। निर्भय नारायण सिंह आईआरटीएस रेल मंत्रालय को पता चला तब उन्होंने अपनी टीम भेजकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराया गया। राहत सामग्री में खाने पीने के समान सहित मच्छरों से बचाव के लिए दवा और मोमबत्ती वितरित करवाया गया। निर्भय नारायण सिंह से दूरभाष से बात के क्रम में उनके द्वारा कहा गया कि इस विपदा की घड़ी में हम सब अपने क्षेत्र के लोगो साथ है।

उनके द्वारा बताया गया कि मैं लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और राहत सामग्री के लिये आग्रह किया गया है। इसकी स्थाई निवारण होनी चाहिये इससे दर्जनों गांव प्रभावित हो गये। राहत सामग्री वितरण करने के दौरान अभिषेक सिंह सचिन, सोनू गुप्ता, अर्जुन साह, शैलेश मिश्रा, अमित यादव, ओमप्रकाश सिंह, छोटू कुमार, पिंटू चौधरी आदि सहयोगी उपस्थित रहे।


निर्भय नारायण सिंह ने कहा मेरी टीम पीड़ितो से बातचित कर रही है और जहां तक सहियोग की जरूरत पड़ रही है हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है कि बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचायी जाएं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *