You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : जन आशीर्वाद पदयात्रा : कई गांवों में पहुंचीं विजयालक्ष्मी, ग्रामीणों का जाना दर्द

शिवदयाल पांडेय मनन,
बैरिया (बलिया)।
पूर्व सांसद भरत सिंह की पुत्री एवं भाजपा नेता विजयलक्ष्मी सिंह की जन आशीर्वाद पदयात्रा सोमवार को शोभा छपरा से शुरू होकर फकरू टोला, टोला शिवन राय, टोला बाज राय, ठेकहां, करण छपरा, सुकरौली और श्रीपतिपुर होते हुए धतूरी टोला पहुंची। उनके साथ दर्जनों समर्थक भी रहे। यहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। यात्रा के दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और जनसंवाद किया। पदयात्रा के क्रम में विजयलक्ष्मी सिंह ने समर्थकों के साथ नरहरि धाम स्थित नरहरि बाबा के मंदिर में दर्शन-पूजन कर मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुजारी का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद करण छपरा स्थित ठाकुर बाबा के मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया और पुजारी से आशीर्वाद प्राप्त किया। जन आशीर्वाद पदयात्रा के दौरान विजयलक्ष्मी सिंह ने आधा दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने घर-घर जाकर महिलाओं और बच्चों से मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जाना। गांवों में लोगों से सीधे जुड़ने और उनकी बातें सुनने पर उन्होंने विशेष जोर दिया। पदयात्रा में करण छपरा के पूर्व प्रधान संजय सिंह चौहान, पिंटू सिंह, रामजी तिवारी, चंद्रशेखर सिंह आजाद, संजय सिंह, विजय यादव, आशीष सिंह, मनोज कुशवाहा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *