You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : नगरा में जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 2.19 लाख रुपये बरामद

मुर्गी फार्म के पास ताश के पत्तों से लगा रहे थे हार-जीत की बाजी, तीन गड्डी ताश भी मिली
बलिया।
नगरा थाना क्षेत्र के मलप (मंगवा) गांव स्थित मुर्गी फार्म के पास जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2.19 लाख रुपये नकद और ताश की तीन गड्डियां बरामद की हैं। बरामद नकदी में 1.63 लाख रुपये जुए के फड़ से और 55,500 रुपये आरोपियों की जामा तलाशी के दौरान मिले।
पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरा थाने की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मलप (मंगवा) गांव के मुर्गी फार्म के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और नौ लोगों को पकड़ लिया।


पुलिस ने मौके से 156 ताश के पत्ते और कुल 2,19,000 रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन प्रसाद, मिथिलेश कुमार, मंटु राजभर, चंदन, विपिन बिहारी ठाकुर, गोरख सिंह यादव, राजारायनी, अजय और अनमोल के रूप में हुई है। इनमें कुछ आरोपी बलिया जिले के नगरा, कोतवाली और अन्य क्षेत्रों के निवासी हैं, जबकि कुछ गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं। इस मामले में नगरा थाने में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *