You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

सपा सरकार बनते ही लोकतंत्र सेनानियों को मिलेंगे 51 हजार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान का मुद्दा भी उठाया।
अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने बहुत कठिनाइयों और अन्याय-अत्याचार का सामना किया है। उनकी बातें सुनी गई हैं और उनके महत्वपूर्ण सुझावों पर अमल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज की महंगाई के दौर में लोकतंत्र सेनानियों को मिलने वाली सम्मान राशि बहुत कम है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सम्मान राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपये की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों का पूरा इलाज निशुल्क होगा और उन्हें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समान सम्मान दिया जाएगा। इन सभी घोषणाओं को पार्टी के घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *