You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : एआरटीओ के निर्देश पर परिवहन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

सड़क हादसे में मददगार को मिलेगा 25 हजार का इनाम, परिवहन विभाग ने दी जानकारी
बलिया।
एआरटीओ अरुण कुमार राय के निर्देश दिए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग की जन उपयोगी सेवाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर एवं सहतवार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आमजन को परिवहन विभाग की विभिन्न सेवाओं और दुर्घटना से संबंधित सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बताया गया कि परिवहन विभाग की सेवाओं का सरलीकरण करते हुए विभाग की सभी प्रमुख सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे लोगों को परिवहन कार्यालय के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त किया जा सकेगा। अधिकारियों ने हिट एंड रन योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारकर भाग जाने की स्थिति में दुर्घटना में मृत व्यक्ति के उत्तराधिकारी को नियमानुसार दो लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाता है।


इसके साथ ही दुर्घटना के बाद एक घंटे के भीतर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को रहबीर योजना के तहत 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिए जाने की जानकारी दी गई। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल में डेढ़ लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा से भी लोगों को अवगत कराया गया। परिवहन विभाग की ओर से इन योजनाओं और सेवाओं से संबंधित पंपलेट वितरित कर आमजन को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में तत्काल मदद के लिए आगे आएं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *