You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : स्वास्थ्य मेला 27 सितंबर से, निशुल्क होगी आंखों की जांच

बलिया। गड़वार के त्रिकालपुर मोड़ स्थित डॉ. लाल पैथ लैब की ओर से फेफना टेंपो स्टैंड के पास स्वास्थ्य मेला एवं सैंपल कलेक्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर 27 सितंबर से चार अक्तूबर तक चलेगा। इसमें लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

लैब के संचालक अंकित कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में सीबीसी, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, एसजीपीटी समेत अन्य जरूरी जांच की जाएगी। इसके साथ ही मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में आंखों की जांच की सुविधा निशुल्क रहेगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी जांच और परामर्श के माध्यम से लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर के दौरान लोगों की सुविधा के लिए सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाने की अपील की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *