बलिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के निधन पर जिले में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में पूर्व सांसद भरत सिंह ने भी रामगोविंद चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
पूर्व सांसद भरत सिंह ने कहा कि स्व. रामगोविंद चौधरी का निधन समाजवादी विचारधारा, संघर्ष और जनसेवा की राजनीति के एक सशक्त अध्याय का अंत है। उन्होंने कहा कि रामगोविंद चौधरी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में आम लोगों, किसानों, गरीबों और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया।
उन्होंने कहा कि चौधरी का व्यक्तित्व सरल, सहज और संघर्षशील था। सार्वजनिक जीवन में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और अपने विचारों तथा सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध रहे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
Ballia : रामगोविंद चौधरी का जीवन किसानों, गरीबों के लिए रहा समर्पित: पूर्व सांसद भरत सिंह
