You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : जनसुनवाई में जमीन पर कब्जे की शिकायत, डीएम ने तहसीलदार को दिए जांच के निर्देश

बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान धर्मपुरा निवासी रमाशंकर राजभर ने प्रार्थना पत्र देकर जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की। शिकायतकर्ता के अनुसार आराजी संख्या 90 और 61 में उनका रिहायशी मकान स्थित है, जहां वह अपने परिवार के साथ निवास करते हैं।
आरोप है कि धर्मपुरा निवासी चंद्रशेखर द्वारा मारपीट कर उक्त जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार सदर को प्रकरण की जांच कर तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *