You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : बलिया के डीएम बने ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद का हुआ स्थानांतरण

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने बलिया के डीएम मंगला प्रसाद सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है। पीलीभीत के डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह को अब बलिया का नया डीएम बनाया गया है। मंगला प्रसाद सिंह 21 मई 2025 को बलिया के डीएम बने थे और 23 मई 2025 को उन्होंने पदभार संभाला था। तब से लेकर अब तक उन्होंने बिना किसी विवाद के बलिया डीएम के रूप में काम किया। मंगला प्रसाद सिंह को सरकार ने अब उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया है।


वहीं उत्तर प्रदेश कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह को बलिया जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासनिक अनुभव वाले ज्ञानेन्द्र सिंह इससे पहले नगर आयुक्त और एडीए उपाध्यक्ष जैसे अहम पदों पर काम कर चुके हैं। आईएएस ज्ञानेन्द्र सिंह सरकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू करने और जनता की शिकायतें सुनने को प्राथमिकता दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *