You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : सीबीएसई ईस्ट जोन में चमकीं जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियां

हैंडबॉल में रजत और हॉकी में कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ियों व अभिभावकों का हुआ सम्मान
बलिया।
सीबीएसई ईस्ट जोन खेल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल चितबड़ागांव की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया। विद्यालय की अंडर-14 बालिकाओं की हैंडबॉल टीम ने उपविजेता रहते हुए रजत पदक हासिल किया, जबकि हॉकी टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रो. धर्मात्मानंद ने कहा कि यह केवल विद्यालय की नहीं, बल्कि पूरे बलिया जनपद की जीत है। उन्होंने बालिकाओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की। प्रबंध निदेशक इं. तुषारनंद ने कहा कि विद्यालय में खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। सह-प्रबंध निदेशिका सौम्या तुषार नंद ने कहा कि खिलाड़ियों को मिले पदक बेटियों के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के प्रतीक हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।


प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने खिलाड़ियों और अभिभावकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के विश्वास के साथ शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल, हैंडबाल प्रशिक्षक मनोज कुमार पांडेय और योग प्रशिक्षक सुनील यादव के कुशल मार्गदर्शन ने इस सफलता की नींव रखी। कार्यक्रम का संचालन इरफान अंसारी ने किया। इस दौरान इंचार्ज अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा, नीतू मिश्रा, असलम अंसारी, सूरज कुमार, चंद्रकेश गुप्ता सहित शिक्षक मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *