You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : 25 हजार के इनामी जालसाजी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

width="500"

बलिया। कोतवाली पुलिस ने वित्तीय धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और डिजिटल जालसाजी से संबंधित मामले में 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी।

10 सितंबर को प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में निकले थे। मिड्ढी चौराहे के पास मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित और 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त अक्षयवर नाथ तिवारी ओवरब्रिज तिराहे से महुवा मोड़ की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने महुवा मोड़ के पास पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अक्षयवर नाथ तिवारी (55) पुत्र स्व. रघुवंश तिवारी, निवासी बजहा, थाना बांसडीह रोड, बलिया के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी को कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 022/2026 में वांछित किया गया था। मुकदमे में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *