You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पशु मित्र संघ के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह हाउस अरेस्ट, लखनऊ में धरने में होने जा रहे थे शामिल

width="500"

बेरूआरबारी (बलिया)। ऑल पैरावेट पशु मैत्री संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अपन।ी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को लखनऊ में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे बलिया जिले के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह को क्षेत्र के उनके पैतृक आवास ज्ञानपुर मे पुलिस प्रशासन ने उनके घर में ही हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से संगठन के सदस्यों में नाराजगी है। संघ की ओर से प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यरत पैरावेट पशु मित्र एवं वेटरनरी वर्करों से लखनऊ पहुंचकर धरने में सहभागिता करने का आह्वान किया गया था।


संगठन की प्रमुख मांगों में मानदेय का नियमित भुगतान, संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने तथा स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दिए जाने की मांग शामिल है। इसी क्रम में बलिया के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह को भी अपने साथियों के साथ लखनऊ पहुंचना था। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने उन्हें उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। इस संबंध में जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि संगठन के लोग सरकार के समक्ष अपनी मांगों और अधिकारों को शांतिपूर्ण तरीके से रखने जा रहे थे।
हमारा उद्देश्य किसी भी तरह की अराजकता फैलाना नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी जायज मांगों को सरकार के सामने रखना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपनी बात रखने से रोका जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार से पशु मित्र एवं वेटरनरी वर्करों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर उनकी मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *