You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : एनडीआरएफ की नाव में छेद, तेज धारा में बहने लगे जवान, ग्रामीणों ने बचाई जान

National Disaster Response Fund (NDRF)
width="500"

बलिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के परानपुर पुलिया के पास गंगा में स्नान करते समय शुक्रवार को तेज बहाव की चपेट में आकर बिहार के 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। शनिवार को शव की तलाश में जुटी एनडीआरएफ टीम की नाव में अचानक छेद हो गया। नाव में पानी भरने से उसमें सवार जवान तेज धारा में बहने लगे। स्थिति गंभीर देख ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दी और एनडीआरएफ जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में एनडीआरएफ टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया।

ये है पूरा घटनाक्रम
बिहार के बक्सर जिले के चक्की थाना क्षेत्र के चक्की भोला डेरा निवासी उमाशंकर यादव का पुत्र विक्रम कुमार यादव (18) शुक्रवार को परानपुर पुलिया के पास गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते नदी में समा गया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना पर शिवपुर दियर नंबरी पुलिस चौकी प्रभारी नीतेश कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। लापता युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया।

शनिवार को जवान नाव से गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। टीम तेज बहाव वाले क्षेत्र में पुल की ओर पहुंची, तभी अचानक नाव में छेद हो गया और उसमें पानी भरने लगा। इससे नाव में सवार जवान और बचावकर्मी नदी की तेज धारा में बहने लगे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परानपुर के ग्राम प्रधान अनिल यादव और आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल नदी में कूद पड़े। ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए एनडीआरएफ जवानों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद एनडीआरएफ टीम ने दोबारा सर्च अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद गंगा से विक्रम कुमार यादव का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। एनडीआरएफ जवानों को सुरक्षित बचाने में ग्रामीणों की भूमिका की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *