
कैमरे में कैद इतिहास की तस्वीरें, मेरी पत्रकारिता के 25 साल, 4 सितंबर 2001 से अब तक
बलिया। 4 सितंबर 2001 को बलिया की धरती पर फोटो पत्रकारिता से शुरू हुआ सफर आज 25 वर्षों की यात्रा पूरी कर चुका है। इन वर्षों में कैमरे ने केवल तस्वीरें नहीं खींचीं, बल्कि बलिया के राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और सांस्कृतिक इतिहास के अनगिनत पलों को दर्ज किया। 2001 से 2006 तक बलिया के सांसद रहे देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी से लेकर देश और प्रदेश की राजनीति के अनेक बड़े नेताओं के कार्यक्रमों की फोटो कवरेज करने का अवसर मिला।
जेपी शताब्दी वर्ष, जयप्रकाश नगर-2001
तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी, मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल विष्णुकांत शास्त्री, मेनका गांधी, लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, उपराष्ट्रपति कृष्णकांत, भैरों सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सहित अनेक राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेताओं के कार्यक्रम कैमरे में कैद करने का अवसर मिला।
कला और साहित्य की दुनिया
फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र, असरानी, गायिका अनुराधा पौडवाल और कवि कुमार विश्वास सहित कला एवं साहित्य जगत की कई हस्तियों की भी फोटो कवरेज की।
प्रशासनिक सफर के भी गवाह रहे कैमरे
बलिया में तैनात रहे कई जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों तथा आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्रमों की फोटो कवरेज करने का अवसर मिला। एम. देवराज, विजय प्रताप, नवीन अरोड़ा, डॉ. संजय तरडे, अनिताभ ठाकुर, प्रभाकर चौधरी, अनीस अंसारी सहित अनेक अधिकारियों के कार्यकाल की महत्वपूर्ण घटनाएं कैमरे में दर्ज हुईं।
25 साल, चेहरे बदलते रहे
सरकारें बदलती रहीं, अधिकारी आते-जाते रहे, लेकिन कैमरा लगातार चलता रहा। 2001 से अब तक कैमरा चलता रहा और इतिहास तस्वीरों में दर्ज होता रहा।

