
आजमगढ़ में कारगिल शहीद राम समुझ यादव के शहीद दिवस कार्यक्रम के दौरान बनारसी ज्वेलर्स के प्रोपराइटर अशोक सराफ ने पूर्व सैनिक एवं देश के लिए आतंकी हमले में अपने दो पैर और एक हाथ गंवा चुके फौजी दीप चंद से मुलाकात की।

इस दौरान अशोक सराफ ने फौजी दीप चंद को बलिया में बहुत जल्द शुरू होने वाली भारत की पहली ‘सैनिक आभूषण कैंटीन’ के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया।

सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान में शुरू होने वाली यह पहल अपने आप में एक अनूठी पहल होगी।

