You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बाढ़ की तबाही से जूझ रहे नेपाल के साथ हर तरह से साथ है भारत : स्वतंत्र देव सिंह

width="500"

बलिया। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को डाकबंगले में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि नेपाल संकट के समय भारत हर तरह से साथ है। प्रधानमंत्री पूरी नजर रखे है। पड़ोसी देश होने के कारण मदद पहुंचाई जा रही है। संकट के समय एक दूसरे का साथ देना चाहिए। नेपाल की जल त्रासदी से प्रदेश मंे काई खतरा नहीं है। फिर भी सरकार हर पल सतर्क है।
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बलिया में सरयू के कटान की जानकारी हुई है। कटान पीड़ितों तक राहत पहुंचाई जा रही है। कटान से हुए नुकसान व कटान रोकने के उपाय का सर्वे कराया जा रहा है। पीड़ितों की कठिनाईयों को कम करने प्रयास जारी है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2017 में मुख्यमंत्री बने तब से वह दिन रात बाढ़ की समस्या से जूझने में लगे है ताकि किसी प्रकार राज्य में कोई कठिनाई न आए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *