You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : मां-बाप की डांट से क्षुब्ध युवती जिओ टावर पर चढ़ी, चौकी प्रभारी ने समझाकर उतारा

width="500"

बांसडीह (बलिया) : मां-बाप की डांट से क्षुब्ध होकर बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर मल्लाहीचक में रविवार को एक 18 वर्षीय युवती जिओ के मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जाता है कि टोलापुर सुल्तानपुर नई बस्ती निवासी आरती राजभर (18) पुत्री त्रिलोकी राजभर को किसी बात को लेकर परिजनों ने डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर वह घर से निकलकर जिओ के मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर की ऊंचाई पर देख परिजनों के होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सुल्तानपुर चौकी प्रभारी सूरज पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी ने काफी देर तक युवती को समझाया-बुझाया और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राजी किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवती सकुशल टावर से नीचे उतर आई।

युवती के नीचे आते ही परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने युवती और उसके परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। समय रहते पुलिस की सूझबूझ से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *