You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बैरिया की राजनीति में सामाजिक सेवा से अलग पहचान बना रहे सूर्यभान सिंह

रोशन जायसवाल,

width="500"

बैरिया की राजनीति में सूर्यभान सिंह इन दिनों राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। भाजपा की राजनीति से जुड़े सूर्यभान सिंह की क्षेत्र में सामाजिक भूमिका लगातार चर्चा में है।
दो नदियों से घिरे द्वाबा क्षेत्र में हर वर्ष बाढ़ और गंगा की कटान से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित होते हैं। मौजूदा समय में भी कई बाढ़ और कटान पीड़ित मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ऐसे में सूर्यभान सिंह अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।


बाढ़ और कटान पीड़ितों की मदद के अलावा गरीब परिवारों की आर्थिक सहायता, बच्चों की पढ़ाई में सहयोग और जरूरतमंद परिवारों के शादी-विवाह में मदद जैसे सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रियता देखी जा रही है। हालांकि क्षेत्र में कई अन्य लोग भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं, लेकिन सूर्यभान सिंह की सक्रियता को लेकर अलग चर्चा है।


सूर्यभान सिंह का कहना है कि उनकी सेवा का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं है। उनका कहना है, “हम केवल चुनाव लड़ने के लिए सेवा में नहीं लगते, बल्कि सच में जनता की सेवा करना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से लगातार काम कर रहा हूं। बैरिया की राजनीति में आने वाले समय में उनका यह सामाजिक जुड़ाव किस तरह राजनीतिक तस्वीर को प्रभावित करता है, यह देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल क्षेत्र में उनकी सामाजिक सक्रियता को लेकर चर्चा जरूर तेज है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *