You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : फेफना में जन चौपाल से मिशन 2027 का शंखनाद, सरकार की उपलब्धियां गिनाकर भाजपा-सुभासपा नेताओं ने भरी हुंकार

width="500"

बलिया। विधानसभा फेफना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौरा स्थित श्री दुग्धेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में शनिवार को विशाल जन चौपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जन चौपाल में उमड़े जनसैलाब के बीच मिशन विधानसभा-2027 का शंखनाद भी किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भरत सिंह ने कहा कि पंचगांवा से उनका आत्मीय लगाव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि नारद राय ने क्षेत्र को अपना माना है और क्षेत्र की जनता भी उन्हें अपना नेतृत्वकर्ता मानती है।


एमएलसी बिच्छेलाल राजभर ने कहा कि सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। आवास, बिजली, राशन, शिक्षा, उज्ज्वला गैस, किसान सम्मान निधि, शौचालय, पेंशन और आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में लोगों को मिला है।

यूपी में निवेश और कानून-व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार
पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने कहा कि 2014 से पहले गरीबों के बीच वोट मांगने जाते थे तो बताने के लिए कुछ नहीं होता था, लेकिन आज सरकार की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाने का अवसर है। उन्होंने प्रदेश में निवेश और कानून-व्यवस्था में सुधार का भी उल्लेख किया। सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि पंचगांवा की मिट्टी जिसका सम्मान करती है, उसी का राजनीति में परचम रहता है। उन्होंने 2027 में नारद राय के समर्थन की बात कही।

पूर्व मंत्री नारद राय ने अतिथियों का किया स्वागत
पूर्व मंत्री नारद राय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी राजनीति की शुरुआत फेफना विधानसभा से हुई। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान और चितबड़ागांव तहसील के प्रस्ताव को लेकर भी जानकारी दी। कहा कि वह पार्टी के निर्देश का पालन करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभासपा विधानसभा अध्यक्ष सर्वदेव राजभर ‘भुलन’ ने की, जबकि संचालन दीपक सिंह ने किया। ग्राम प्रधान अनिल सिंह ने आभार जताया। इस अवसर पर शंकर राय, चंदन पाठक, प्रशांत उपाध्याय, सुरेंद्र बहादुर सिंह, सतीश चौधरी नागा, राघवेंद्र तिवारी, मार्कंडेय सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *