You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

सरकार का बड़ा फैसला: पुराने वाहनों के लिए ई-10 पेट्रोल का विकल्प वापस लाने पर विचार कर रही है केंद्र सरकार

width="500"

नई दिल्ली। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन के सरकार को कम इथेनाल मिश्रण वाल ईधन (ई 10) की बिक्री का सुझाव देने के बाद केंद्र अब इसे लागू करने की तैयारी में जुट गई है। सरकार अब इस पर विचार कर रही है कि क्या मौजूदा ई-20 ईधन के साथ साथ पुराने वाहनों के लिए एक विकल्प के रूप में ई-10 पेट्रोल (10 प्रतिशत इथेनाल मिश्रण) की फिर से शुरू किया जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार यह बातचीत भी शुरूआती स्तर पर है। ई-10 का विकल्प पुराने वाहनों को ध्यान में रखते हुए वापस लाया जा रहा है। इसके पीछे देश की ईधन आपूर्ति श्रृंखला सहित कुछ तकनीकी और गैर तकनीकी पहलू भी शािमल किए जा रहे है। यह बातचीत उपभोक्ताओं, विशेष रूप से पुराने और ऐसे दोपहिया वाहन जो ई-20 अनुकूल नहीं है के मालिकों के विरोध के बाद शुरू हुई है।
आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा था कि सिर्फ ई-20 की अनिवार्यता रखने के बजाय पेट्रोल पंपों पर ई-20 के साथ -साथ ई-10 का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *