You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : 20 करोड़ खर्च के बाद भी गांव नहीं बचा पाए, जेल जाने के लिए तैयार रहें दोषी

width="500"

बलिया। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में सरयू नदी की कटान से महाराजपुर, भोजपुरवा और सुल्तानपुर पोखरा गांवों में मची तबाही के बीच सपा सांसद रामाशंकर विद्यार्थी ने जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल खड़े किए हैं। बुधवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर उन्होंने पीड़ितों की पीड़ा सुनी और मौके की स्थिति का जायजा लिया।
सांसद ने कहा कि सरयू की कटान रोकने के नाम पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाने के बावजूद गांवों को नहीं बचाया जा सका। आखिर इतनी बड़ी रकम खर्च होने के बाद भी कटान क्यों नहीं रुकी और गांव तबाही की ओर क्यों बढ़ते गए, इसका जवाब जिम्मेदार लोगों को देना होगा।


रामाशंकर विद्यार्थी ने जिलाधिकारी और बाढ़ खंड के अधिकारियों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कटान रोकने के लिए किए गए कार्यों, खर्च की गई धनराशि और मौजूदा स्थिति पर सवाल किए।
सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी धन के दुरुपयोग या लापरवाही की जांच होगी और दोषी पाए जाने वाले लोगों को जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ और कटान से प्रभावित ग्रामीणों को राहत दिलाना प्राथमिकता है और इस मामले को उच्च स्तर तक उठाया जाएगा। महाराजपुर, भोजपुरवा और सुल्तानपुर पोखरा में सरयू की कटान से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार कटान के चलते उनके घर, खेत और वर्षों की मेहनत खतरे में है। अब लोगों की निगाह प्रशासन की ओर है कि उन्हें तत्काल राहत और स्थायी सुरक्षा कब मिलती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *