You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जिला जेल का सांकेतिक फाटक खुलते ही गूंजा वंदे मातरम्

width="500"

बलिदान दिवस पर देशभक्ति में सराबोर हुआ बलिया, निकला भव्य जुलूस
बलिया। बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला कारागार का सांकेतिक फाटक खोलकर भव्य जुलूस निकाला गया।

फाटक खुलते ही सेनानियों व उनके आश्रितों समेत हजारों लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारे लगाए।

देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। जुलूस में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने हाथों में तिरंगा लेकर स्वयं निकले।

इस दौरान कारागार परिसर स्थित सेनानी बाघा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


इसके बाद जुलूस कुंवर सिंह चौराहा पहुंची, जहां वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। रैली टीडी कॉलेज चौराहा पहुंची, जहां रामदहीन ओझा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद जुलूस मुरली मनोहर की प्रतिमा स्थल पहुंचा और यहां भी माल्यार्पण कर स्वतंत्रता आंदोलन के वीर सेनानियों एवं बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई।


रैली का नेतृत्व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सेनानी आश्रितों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी रही।

19 अगस्त 1942 को बलिया ने अंग्रेजी हुकूमत को दी थी चुनौती
बताया जाता है कि 19 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान चित्तू पांडेय के नेतृत्व में बलिया की जनता ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ निर्णायक संघर्ष किया था। हजारों लोगों ने जिला कारागार पर धावा बोलकर सेनानियों को मुक्त कराया और अंग्रेजी शासन को चुनौती देते हुए बलिया में समानांतर सरकार की स्थापना की थी।

गुदरी बाजार समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर ब्रिटिश पुलिस से संघर्ष में कई क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी।

बलिदानियों के आदर्शों पर चलने का आह्वान
बलिया के वीर सपूतों के अदम्य साहस, संघर्ष और देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदान की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 19 अगस्त को बलिदान दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में बलिया के योगदान को याद करते हुए अमर सेनानियों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

तिरंगे के साथ निकले जुलूस में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से शहर गूंजता रहा।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला कारागार अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, क्षेत्राधिकारी लाइन समेत अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *