You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद

width="500"

बलिया। दुबहड़ के नगवां गांव में लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने के मामले में दुबहड़ पुलिस ने मंगलवार को एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद की है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को उपनिरीक्षक शुभेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वांछित आरोपियों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान टीम नगवां गांव पहुंची। यहां उत्कर्ष पाठक पुत्र हरिहरनाथ पाठक अपने घर पर मिला। पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने लेकर आई।
पूछताछ के दौरान पुलिस के मुताबिक आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उसे सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक लाठी भी बरामद की। थाना दुबहड़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *