You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का सफल आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया जज्बा

width="500"

बलिया। द होराइजन स्कूल, बलिया में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह बेल्ट टेस्ट परीक्षा द सोतोकान स्पोर्ट्स कराटेफेडरेशन के फाउंडर एवं अध्यक्ष शिहान आशीष भारद्वाज के देख रेख मे सम्पन्न हुआ। सिहान आशीर्वाद भारद्वाज का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य एस. सिंह नें बुके व अंग वस्त्र से सम्मानित किया। इसी क्रम मे विद्यालय के गौतम वाणिज्य प्राइवेट लिमटेड के हेड आयुष सिंह का स्वागत अभिनन्दन किया गया। इस कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में कराटे खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न तकनीकों, अनुशासन तथा आत्मरक्षा कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


परीक्षा का आयोजन सुव्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ और येल्लो बेल्ट, ऑरेंज बेल्ट ग्रीन बेल्ट, ब्लू बेल्ट, पर्पल बेल्ट रेड बेल्ट व ब्राउन बेल्ट मे छात्र छात्राएं पास हुए। इस अवसर पर खिलाड़ियों का मूल्यांकन उनकी तकनीकी दक्षता, शारीरिक क्षमता, अनुशासन तथा प्रदर्शन के आधार पर किया गया। सफल प्रतिभागियों को उनकी योग्यता के अनुसार अगली बेल्ट के लिए चयनित किया गया।


विद्यालय प्रबंधक मनोज सिंह नें सभी सफल हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ और परीक्षाएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मरक्षा के गुणों का विकास करती हैं। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक एलबी रावत नें बताया की इस बेल्ट टेस्ट परीक्षा मे 100 से ऊपर खिलाड़ियों नें प्रतिभाग किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *