You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : करेंट से पिता-पुत्र के मौत का मामला, पीड़िता को मिला दस लाख का चेक

width="500"

बांसडीह। क्षेत्र के शाहपुर (सहपुरवा) गांव में रविवार की सायं विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह तथा एसडीएम बांसडीह पुष्कर मिश्रा ने हाईटेंशन करेंट से मृत पिता, पुत्र की एकमात्र आश्रित सीमा यादव को दस लाख रूपया की आर्थिक सहायता का चेक दिया। गांव में 23 जुलाई की सुबह खेत में काम करने जा रहे जर्नादन यादव तथा राजेश यादव की सड़क पर टूटकर गिरे हाईटेंशन करेंट से मौत हो गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली काटने के लिए फोन किया था लेकिन टकरसन विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ ने बिजली काटने से मना कर दिया था।
घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंची विधायक केतकी सिंह ने एक्सईएन पंकज भारती को जमकर फटकार लगाई थी तथा उनका बांह पकड़कर पीड़िता के सामने खड़ा कर दिया था। विधायक केतकी सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से दस लाख रूपया की सहायता दे दिया गया है। अन्य सहायता व नौकरी के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान नायब तहसीलदार भोला राय, प्रधान हीरालाल यादव , मार्कण्डेय यादव, गुड्डू यादव, राजेश दूबे आदि थे। उधर घटना को लेकर बिजली विभाग में भी लगातार कारवाई जारी हैं। एक्सईएन पंकज भारती का गोरखपुर स्थानान्तरण कर दिया गया है। घटना के बाद जेई व एसएसओ को पहले ही निलम्बित कर दिया गया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *