
बलिया। नगर विधानसभा कोतवाली क्षेत्र के अतर्गत बयासी पार हरदेव सिंह व पांडेय डेरा के गंगा के कटान की जद में आने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। विगत दिनों कटान की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के समक्ष समाधान की मांग रखी थी लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ।
वहीं ग्रामीण अपने बच्चों व परिवार के साथ जागीर बाबा के समीप दुर्गा मंदिर के पास धरने पर बैठकर कटान की स्थायी समाधान की मांग कर रहे है। इस अवसर पर कल्याण सिंह, गोलू, आनंद पांडेय, कविंद्र यादव, दिनश यादव, कपिल यादव आदि मौजूद रहे।

