You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में अनुपस्थित मिले डीपीआरओ, डीएम ने रोका एक दिन का वेतन

width="500"

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम
बलिया।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक कर विभिन्न विभागों की प्रगति का जायजा लिया। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना और फैमिली आईडी की खराब रैंकिंग पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र रैंकिंग ‘ए‘ श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कार्य समय पर पूर्ण न होने से जिले की रैंकिंग प्रभावित होने पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस माह कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों का वेतन रोक दिया जाएगा।


साथ ही निर्देश दिया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत से योजना के पात्र कम से कम दो से तीन आवेदन अवश्य प्राप्त किए जाएं। मंडी आय की रैंकिंग ‘सी‘ पाए जाने पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और स्पष्ट कहा कि यदि इस माह रैंकिंग में सुधार नहीं हुआ तो अगले माह संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नई सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी के अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया।


आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रतिदिन अपने कार्यालय पहुंचते ही आईजीआरएस पोर्टल देखने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी नेे दी चेतावनी
जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त किसी शिकायत का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से समय पर कार्यालय आने और शिकायतों के निस्तारण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की अपील की। बैठक में सीआरओ गुलशन, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *