
कोलकाता/बलिया। पूर्व मंत्री नारद राय ने कोलकाता स्थित मां काली के पावन धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

दर्शन-पूजन के बाद नारद राय ने कहा कि मां काली की कृपा से समाज में सुख-शांति, आपसी सौहार्द और विकास का मार्ग प्रशस्त हो।

उन्होंने सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था समाज को सकारात्मक ऊर्जा और सेवा की प्रेरणा देती है। मां काली के चरणों में देश और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य तथा जनकल्याण की कामना की गई।

