You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : आंधी-बारिश में आर्यसमाज रोड पर गिरा विशाल नीम का पेड़

width="500"

बलिया। शनिवार रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान शहर के आर्यसमाज रोड पर एक विशालकाय नीम का पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ गिरने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को देकर तत्काल हटवाने की मांग की गई, ताकि आवागमन सामान्य हो सके। हालांकि सूचना के काफी देर बाद भी वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।
लोगों का कहना है कि सड़क पर पेड़ पड़े रहने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द पेड़ हटाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है। वहीं पेड़ गिरने से बिजली का तार भी टूट गया है जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से नहीं मिल पा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *