You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : चेयरमैन अमरजीत सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

width="500"

चितबड़ागांव। प्रदेशव्यापी 35 करोड़ बृहद पौधारोपण महाअभियान के तहत रविवार को आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव कार्यालय परिसर में एक पेड़ मा के नाम अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित उत्तर प्रदेश और मातृ सम्मान का संदेश देते हुए पौधे लगाए गए।
नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित, समृद्ध एवं हरित वातावरण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन अमरजीत सिंह ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने भी लगाए गए पौधों के संरक्षण और जनपद को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *