You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : करंट ने छीन ली छात्र प्रिंस यादव की जिंदगी, उजड़ गया गरीब परिवार…

width="500"

बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के शुभनथही गांव में रविवार को विद्युत स्पर्शाधात से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस द्वारा परिजनों के सहमति से शव का पंचनामा करके अंत्येष्टि करने के लिए उन्हें सौंप दिया गया।


जानकारी के अनुसार प्रिंस यादव 16 वर्ष पुत्र टुनटुन यादव कक्षा 9 का छात्र था। रविवार को अपने घर के विद्युत कनेक्शन के तार में कार्बन लग जाने के कारण उसे ठीक कर रहा था कि अचानक करंट के चपेट में आ जाने से वह गिरकर छटपटाने लगा। स्थानीय लोगो ने उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक अत्यंत ही गरीब परिवार का है। बड़ा भाई अमरनाथ यादव दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। जबकि पिता गांव में ही मजदूरी करते हैं। पुलिस द्वारा परिजनों को शव सौंपने के बाद परिजनों द्वारा मृतक की अतंष्टि कर दी गयी। इस घटना के कारण पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *